Type Here to Get Search Results !

शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा: प्रशासन सतर्क, जनता सुरक्षित स्थानों की ओर

 


जिले में लगातार जारी बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियाँ उफान पर हैं। गर्रा, कठना और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निचले इलाकों में पानी घुसने से हालात भयावह हो गए हैं।

प्रभावित इलाके

  • नगर क्षेत्र: कटरा चौक, रोजा रोड, कांट रोड, अजीजगंज, बरेली मोड़, सुभाषनगर, अब्दुलागंज, लोधीपुर, ब्रजबिहार।

  • धार्मिक स्थल: हनुमत धाम।

  • ग्रामीण क्षेत्र: नवादा इंदेपुर, रोजा, जलालाबाद, तिलहर आदि।

स्थानीय लोगों की बातें

  • नवादा इंदेपुर निवासी लालाराम: “पिछले दो दिन से पानी लगातार बढ़ रहा है। खेत पूरी तरह डूब चुके हैं। घरों में भी पानी घुसने लगा है। हमने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया है, लेकिन हालात बेहद खराब हैं।”

  • कटरा चौक निवासी राजेश गुप्ता: “रातभर में पानी तेजी से बढ़ा है। घरों में घुटने तक पानी भर चुका है।”

  • अजीजगंज निवासी शबाना: “हर तरफ पानी ही पानी है। खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द राहत सामग्री मिले।”



स्वास्थ्य विभाग की विशेष तैनाती

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, शाहजहांपुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

  • अजीजगंज क्षेत्र

    • डॉ. सैय्यद अली (चिकित्सा अधिकारी) – 9236532540

    • हरीशंकर सिंह (फार्मासिस्ट) – 6307397003

    • मोहम्मद रमज़ान (सपोर्ट स्टाफ) – 9335276555

  • हनुमत धाम क्षेत्र

    • डॉ. जफरुल हसन मेहंदी (चिकित्सा अधिकारी) – 8840360919

    • जितेंद्र कुमार (फार्मासिस्ट) – 9758292666

    • रामदेव वर्मा (सपोर्ट स्टाफ) – 6392627712

  • सुभाषनगर क्षेत्र

    • डॉ. नरेंद्र पाल (चिकित्सा अधिकारी) – 7054723473

    • प्रमोद कुमार (फार्मासिस्ट) – 7906847244

    • अमन कुमार (सपोर्ट स्टाफ) – 6393918743

  • लोधीपुर क्षेत्र

    • डॉ. आलोक कुमार सिंह (चिकित्सा अधिकारी) – 7905925286

    • मोहीसिन अहमद (फार्मासिस्ट) – 8542975527

    • विनोद कुमार (सपोर्ट स्टाफ) – 6394538675

  • ककरौली क्षेत्र

    • डॉ. आनंद कुमार (चिकित्सा अधिकारी) – 9457048100

    • पंकज कुमार (फार्मासिस्ट) – 9795402871

    • शिव कुमार (सपोर्ट स्टाफ) – 7905090773

👉 स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।

प्रशासन की तैयारी

एनडीआरएफ, जल पुलिस और बचाव दल अलर्ट पर हैं। जिला प्रशासन ने कई राहत शिविर स्थापित किए हैं और प्रभावितों को वहां शरण लेने की अपील की है।

जिला प्रशासन हेल्पलाइन नंबर:
📞 कंट्रोल रूम – 05842-222100
📞 आपदा राहत हेल्पलाइन – 1077 (टोल फ्री)
📞 पुलिस कंट्रोल रूम – 100

Hollywood Movies