Type Here to Get Search Results !

9 मार्च को महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने जौनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जौनपुर में कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

संतोष श्रीवास्तव 

 जौनपुर। विगत 4 माह से चल रही प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है।जौनपुर में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण  करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को जौनपुर आ रहे हैं । यह जानकारी प्रदेश भाजपा के पैनलिस्ट और राजपूत सेवा समिति के संस्थापक सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने दी है।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में राजपूत सेवा समिति के संरक्षक व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह और समिति के अन्य सदस्यों द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। समिति द्वारा जन सहयोग से महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा शहर के कलीचाबाद तिराहे पर स्थित पार्क में लगवाई गई है। विगत चार माह से प्रतिमा के अनावरण की प्रतीक्षा जौनपुर वासियों को थी। यह प्रतीक्षा अब खत्म होने जा रही है। लोकसभा की अधिसूचना जारी होने के ठीक पहले 9 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने जौनपुर आ रहे हैं। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री जौनपुर जिले में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

         मालूम हो कि दिसंबर माह से ही महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण की प्रतीक्षा चल रही थी। इसे कृपा शंकर सिंह की बड़ी उपलब्धियां में माना जा रहा है। कृपा शंकर सिंह कृपा शंकर सिंह महाराष्ट्र में चार दशक तक कांग्रेस पार्टी की राजनीति की है। इस दौरान वे चार बार विधानसभा सदस्य और एक बार विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके कृपा शंकर सिंह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का विधेयक संसद में पास कराने से प्रभावित होकर कृपा शंकर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और एक वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए। 2 मार्च को घोषित भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कद्दावर नेता कृपा शंकर सिंह को पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

Tags

Hollywood Movies