जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजे गए रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के मामले पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अलग-अलग तरीके से एक दूसरे पर निशाना साध रही है। वहीं, अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के ऊपर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर भारत के संविधान की प्रस्तावना शेयर की थी। हालांकि, ये दांव उल्टा पड़ गया क्योंकि इस में कई सारी गलतियां थीं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तुरंत इन गलतियों को प्वाइंट आउट किया और लिखा- "क्या हम उस पार्टी से कोई उम्मीद कर सकते हैं, जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती। कांग्रेस= संविधान और डॉ आंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी।"
Can we expect anything from a party which does not even know India's Preamble....
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 5, 2023
Congress = Lack of respect for Constitution and Dr. Ambedkar.
Shameful! pic.twitter.com/iKo3Gh1MNu
कांग्रेस की मंशा देश-विरोधी- नड्डा
भारत और इंडिया को लेकर मचे बवाल के बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर कई तीखे सवाल भी दागे। उन्होंने लिखा- "कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को “भारत माता की जय” के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।"
9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन
भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर, 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जो बाइडेन, ऋषि सुनक समेत दुनिया 20 से अधिक अहम देशों के प्रमुख भारत आ रहे हैं।