पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर खरका कॉलोनी में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। वहा पर उपस्थित भाजपा कार्यकताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। माल्यार्पण के उपरान्त एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गौरवशाली राष्ट्रनिर्माण के लिए सिर्फ 21 वर्ष की अवस्था में वह संघ के प्रचारक बने थे। 1942 में उन्होंने अपने चाचा को पत्र लिखा था, ईश्वर ने हमारे परिवार को सब कुछ दिया क्या हम अपने परिवार का एक सदस्य भी राष्ट्र की सेवा के लिए अर्पण नही कर सकते? उन्होंने सारी निजी महत्वाकांक्षाओं को तिलांजलि देकर राष्ट्रयज्ञ में सम्मिलित हुए जो बोला और कहा वह जिया। लखनऊ-पटना की 11 फरवरी 1968 की रेल यात्रा ने उनकी जीवन यात्रा पर पूर्ण विराम लगा दिया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह हरिश्चंद्र सिंह जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव रोहित भारद्वाज सुधांशु सिंह निखिल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव राम सिंह मौर्या नीरज सिंह भूपेन्द्र सिंह विष्णु सिंह विपिन सिंह नंदलाल यादव आशीष गुप्ता वसंत प्रजापति सतीश सिंह त्यागी सुरेन्द्र जायसवाल मनोज तिवारी नीरज मौर्या विमला श्रीवास्तव अंजू कुशवाहा राजेश गुप्ता राकेश श्रीवास्तव संजीव सिंह जगमेन्द्र निषाद आदि उपस्थित रहे।