Type Here to Get Search Results !

आशीष श्रीवास्तव ने दुनिया में जौनपुर का नाम रोशन किया: श्याम सिंह यादव

पत्रकार कल्याण समिति द्वारा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आशीष श्रीवास्तव के सम्मान समारोह में जुटे राजनेता और शिक्षाविद 




जौनपुर। पत्रकार कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति पत्रकार भवन में दुनियां में जनपद का नाम रौशन करने वाले भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजनेता और शिक्षाविद मौजूद रहे । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के  अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव रहे। अध्यक्षता बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ,महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द,भाजपा नेता नीरज सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन और राज्यकर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव रहे।

इस मौके पर श्याम सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है इसे सच साबित कर दिखाया है अपने जिले के लाल आशीष श्रीवास्तव ने। इस होनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा के बदौलत जिले का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में रोशन किया है। उन्होने कहा कि हमारे जनपद में बहुत सारी प्रतिभाएं छिपी हुई है बस उन्हें निखारने की जरूरत है। मैं राइफल क्लब का प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण आशीष जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अतंराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के लिए इंग्लिश क्लब में शुटिंग रेज बनवाया है वह जल्द ही शुरू हो जायेगा। हलांकि इसी बीच उन्होने अपने अंदाज में वक्तब्य देकर मौजूद लोगों को जमकर हसाया।




मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष एवं टीडी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने कहा कि मेरे पढ़ाये हुए विद्यार्थी व  कालेज के हजारों छात्र देश दुनियां में अगल-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। इसी में एक हमारा छात्र आशीष भी है जिसने अपनी दिव्यांगता को मात देकर भारत का परचम पूरे दुनियां में फहराने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव जैसे कर्मठ युवाओं ने भारत का नाम पूरी दुनियां फैलाया है। हमे ऐसे युवाओं पर गर्व होना चाहिए तथा उर्जावान खिलाड़ियों के लिए हर सम्भव मदद भी करनी चाहिए।  

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने अपने वक्तब्य में कहा कि हमें गर्व है कि हमारे नगर का युवा आशीष श्रीवास्तव देश के लिए खेलते हुए कई मेडल जीता है, ऐसे खिलाड़ियों का हर समय सम्मान करना चाहिए।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कायस्थ्य नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव ने जिन विषम परिस्थितियों में अपने आपको आगे बढ़ाया है यह तो वही जान सकते है लेकिन आज उसने पूरी दुनियां को बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है बस जरूरत अपने हौसलों को उड़ान देने की।

इससे पूर्व बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्रा,संजय अस्थाना, रोहित सिंह,शशिराज सिन्हा,रामजी जायसवाल,प्रो0 आशाराम यादव ने सम्मान समारोह को सम्बोधित किया।

अतिथियों स्वागत पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव,अजीत बदल चक्रवर्ती, अनूप गौड़, संजय चौरसिया, सुधाकर शुक्ला,सुनील सिंह, काजू सिंह नीतीश कुमार ,राजेश मिश्रा, चंद्रमणि पांडे ,सुशील स्वामी ,संतोष श्रीवास्तव ,विनय कुमार सिंह (पूर्व सभासद), भूपेंद्र सिंह, राजू सभासद, संजीव कुमार, विकास शुक्ला ने किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार कल्याण समिति व संचालन बरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया।

Hollywood Movies