Type Here to Get Search Results !

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी दिखा कैप्टन कूल MS Dhoni का टशन, Inside Photos हुईं लीक


 

शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर खूब धमाका हुआ है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने एक्टर का बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। एक ओर जहां शाहरुख ने फैंस संग बर्थडे मनाया। वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने सेलिब्रिटीज के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें लीक हो गई हैं और अंदर किस-किस का जलवा रहा ये इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि सबसे ज्यादा डैशिंग और रॉकिंग अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे। 

धोनी का दिखा डैशिंग अवतार

महेंद्र सिंह धोनी का एकदम जुदा लुक सामने आया है। इतने ग्लैमरस अंदाज में धोनी को पहली बार ही देखा गया है। उनका स्टाइल इस बार सादगी से भरा नहीं, बल्कि फुल ऑफ स्टाइल है। महेंद्र सिंह धोनी ने पार्टी में ब्लैक सूट कैरी किया था, जो उनके नए हेयरस्टाइल को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। एक्टर के अलावा पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी धूम रही। दीपिका पादुको, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स पार्टी में पहुंचे थे। 

बी-टाउन की बालाओं का दिखा स्वैग

करीना कपूर मे व्हाइट सैटिन ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी तो वहीं उनकी बहन करिश्मा ने ब्लैक ब्लिंगी ड्रेस पहनी थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी वहां मौदूद थीं। उन्होंने काफी स्टाइलिश ब्लिंगी शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। वही उनके पति ब्लैक सूट में नजर आए थे। आलिया भी पार्टी में अपनी बहन के साथ पहुंची थीं। उनका लुक भी काफी ग्लैमरस था। पार्टी की तस्वीरों में सभी पोज देते और हाथों में ड्रिंक्स लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि पार्टी काफी ज्यादा दिलचस्प रही और इसमें शामिल हुए गेस्ट को काफी ज्यादा मजा आया है। 

यहां देखें पार्टी की INSIDE PHOTOS


लंबे वक्त बाद किसी पार्टी में दिखे MSD

बता दें, लंबे वक्त ऐसी किसी पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्पॉट किया गया। ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिताने वाले क्रिकेटर ऐसी पार्टीज में कम ही नजर आते हैं। कहा जाता है कि कैप्ट कूल अपने पास कोई फोन भी नहीं रखते हैं। ऐसे में उनका पार्टी में मौजूद होना खुद में एक बड़ी बात है और साथ ही ये तस्वीर फैंस के लिए एक सरप्राइज भी है। रही बात शाहरुख खान की तो वो ऐसी पार्टी के लिए जाने जाते हैं। उनकी पार्टीज कमाल की होती हैं, जो देर रात तक चलती हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख हर गेस्ट को पर्सनली अटेंड करते हैं। 

Hollywood Movies