Type Here to Get Search Results !

क्या यह इंग्लैंड है जी? यह भारत है और ये बिहार है...अधिकारियों पर क्यों भड़के सीएम नीतीश?



 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बांका जिले में एक नव स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद जब उनकी नजर साइन-बोर्ड पर पड़ी तो अंग्रेजी में लिखे साइनबोर्ड को देखकर उनका पारा गर्म हो गया और उन्होंने पास खड़े अधिकारियों को जमकर फटकारा। सीएम ने सरकारी अधिकारियों की क्लास लगा दी और साइनबोर्ड को तुरंत बदलने का आदेश दिया। सीएम ने अधिकारियों को कहा “ ये बिहार है और आप इंग्लैंड में नहीं, भारत में रहते हैं। साइनबोर्ड दिखाते हुए सीएम ने कहा इस तरह से आप तो हिंदी भाषा के महत्व को समाप्त कर रहे हैं। यह हमारी भाषा है।'' उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत ही अंग्रेजी में लगा बोर्ड बदलने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अंग्रेजी से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हिंदी परंपरा का हिस्सा है।

ये इंग्लैंड नहीं, बिहार है

नीतीश कुमार सार्वजनिक क्षेत्र में अंग्रेजी के प्रयोग के खिलाफ बार-बार अपनी राय देते रहते हैं। मार्च में, बिहार के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में भाषण देते समय एक किसान द्वारा अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद उस पर कटाक्ष किया था। ऐसा करने के कारण नीतीश कुमार सुर्खियों में आए थे। नीतीश कुमार ने किसान को याद दिलाया कि यह 'इंग्लैंड नहीं बल्कि भारत, बिहार' है, और इस बात पर भी अफसोस जताया कि कैसे 'कोविड-19 के दौरान स्मार्टफोन का व्यापक उपयोग लोगों को अपनी भाषा से दूर कर रहा है'।

नीतीश कुमार ने कहा था“देखो, लोगों को क्या हो गया है। जब लोग स्मार्टफोन का उपयोग करने के बाद कुछ शब्द सीखते हैं," कुमार ने भाषण में कहा, "वे खुद को अपनी भाषा से दूर कर रहे हैं। क्या यह इंग्लैंड है? यह भारत है, यह बिहार है और आप किसानों से बात कर रहे हैं और आपको अपनी भाषा में बात करनी चाहिए।”

Hollywood Movies